अखिल भारतीय किसान महासभा ने दिया धरना, केंद्र सरकार को घेरा

बोकारो : अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर आज बोकारो जिला उपायुक्त कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य कमेटी के सदस्य गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि एमएसपी आज तक तय नहीं किया गया। जब कोई कम्पनी अपनी उत्पादों का मूल्य निर्धारण करता है, तो किसान अपनी फसल की कीमतों का निर्धारण क्यों नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि गैरमजरूआ जमीन को भूमि बैंक बनाकर उद्योगपतियों को केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। नेताओं ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसानों को 10,000 प्रतिमाह सरकार पेंशन के रूप में दें। इसके अलावा बुनियादी सुविधाएं भी सभी तबके के लोगों को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि जो जमीन गैरमजरूआ है उन जमीनों की सरकार सूचि बनवा कर उसे गरीब असहाय लोगों को आवंटित करें। हम उद्योगपति को जमीन देने का विरोध करते हैं। नेताओं ने कहा कि आज सरकार गरीबों का शोषण करती हैं।

रिपोर्ट : चुमन

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...