क्या है मोदी मैजिक? इसको डिकोड करती मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी पर परिचर्चा

Dhanbad-मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने पर

धनबाद सांसद पी.एन सिंह और विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में

मोदी@20 ड्रीम मीट डिलीवरी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

दअसल मोदी@20 ड्रीम मीट डिलीवरी यह समझने की कोशिश करती है कि मोदी मैजिक क्या है?

और यह कैसे काम करता है. प्रधानमंत्री मोदी अपने ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को कैसे आकार दे रहे हैं.

इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ दे रही है.

मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी, कैसे होगा- से होगा कैसे नहीं की यात्रा

इस किताब की प्रस्तावना स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखी है.पुस्तक में कुल 21 अध्याय हैं,

हर अध्याय  का लेखक अपने अपने क्षेत्र के सफलतम लोगों ने लिखी है.

इस पुस्तक के पहले अध्याय में “मोदी निर्विवादित यूथ आइकॉन क्यों हैं” में भारतीय बैडमिंटन की गौरव

और विश्व विजेता-पीवी सिंधु ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से “मोदी मैजिक” की व्याख्या की है.

सिंधु ने लिखा है कि कैसे प्रधानमंत्री ने ‘कैसे होगा से होगा कैसे नहीं की’ की सोच को बदला है.

अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा चुकें लेखकों का अनुभव

इसके साथ ही इस पुस्तक में मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ – विश्लेषणात्मक व अकादमिक, दोनों शैलियों का संग्रह है.

विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ताओं द्वारा साझा किए गए व्यक्तिगत आलेखों से युक्त है.

इनमें राजनीति (अमित शाह), खेल (पीवी सिंधु), कला (अनुपम खेर), अर्थशास्त्र (अरविंद पनगढ़िया),

लोकप्रिय लेखक (अमीश त्रिपाठी और सुधा मूर्ति), प्रौद्योगिकी (नंदन नीलेकणी),

डेटा विज्ञान (शनिका रवि), चुनाव विज्ञान (प्रदीप गुप्ता), स्वास्थ्य (डॉ. देवी शेट्टी),

निजी उद्यम (उदय कोटक), आध्यात्मिकता (सद्गुरु), राष्ट्रीय सुरक्षा (अजीत डोभाल) और कूटनीति (डॉ. एस. जयशंकर) शामिल हैं.

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...