Advertisment

संवैधानिक दायित्वों के बदले भ्रष्टाचार में डूबी है पुलिस : एआईएसएफ

बेगुसराय : जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन'(एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मांग पत्र सौंपा। एआईएसएफ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिले में कोई सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वह रजौड़ा की घटना हो जहां एक जनप्रतिनिधि पर सरेआम अपराधियों ने फायरिंग की लेकिन अभी तक अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है । तो वहीं डीएवी में इंटरमीडिएट के छात्र ऋतुराज की हत्या मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

एआईएसएफ के छात्रों ने आरोप लगाया की पुलिस की संवेदना इतनी गिर गई है कि परिजनों के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराने के बाबजूद भी ऋतुराज को खोजने का पुलिस के द्वारा प्रयास नहीं किया गया और जब उसकी लाश पटना जिला के मोकामा टाल क्षेत्र में बरामद की गई तो सीमा विवाद की वजह से पटना पुलिस ने 2 दिनों तक उस लाश को उठाने का प्रयास नहीं किया । परिजनों के सूचना के बाद एवं शिनाख्त होने के बाद ऋतुराज के शव को बेगूसराय लाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कहा है कि अगर आपराधिक घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगाती है तथा ऋतुराज की हत्या का खुलासा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में छात्र उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

JPSC और JSSC देश की सबसे भ्रष्ट संस्था- अमित महतो

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...