लाठीचार्ज से बिफरे दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार औरंगजेब की तरह शासन कर रही है, हसीन सपने देखना बन्द करे

रांचीः झारखंड विधान सभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कक्ष आंवटित किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नये विधान सभा के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

lathicharge final 03 22Scope News

बीजेपी की ओर से आहुत विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए विधान सभा जाने वाले रास्ते पर चप्पे-चप्पे पुलिस और रैपिड एक्सन फोर्स को तैनात किया गया था। विधान सभा के आगे पुलिस की जबरदस्त बैरिकेडिंग थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ कर आगे बढ़ने का जोरदार प्रयास किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र रुप को देखकर पुलिस बेबस नजर आने लगी। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का निर्देश मिलते ही पुलिस ने अपना तेवर दिखलाना शुरु कर दिया, पुलिस ने अपना रुख कड़ा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त लाठी चार्ज किया, उससे भी बात नहीं बनी तो आंसू गैस छोड़कर उग्र कार्यकर्ताओं को तितरबितर कर दिया।

लाठी चार्ज होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। पुलिस की लाठीचार्ज से न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए बल्कि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी घायल हो गए।

Lathicharge fianl 02 22Scope News

पुलिस लाठीचार्ज से आक्रोशित भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश ने कहा है कि विधान सभा स्पीकर ने तुगलकी फरमान जारी किया है। यदि नमाज के लिए कमरा आवंटित किया जा सकता है,तो फिर पूजा के लिए भी कमरे का आवंटन किया जाय। लाठीचार्ज से बिखरे दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार औरंगजेब की तरह शासन कर रही है। हेमंत सरकार लाठी चार्ज कर विपक्ष की आवाज नहीं दबा सकती, सरकार मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है।

जबकि बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार हत्या करवाना चाहती है, नमाज के लिए अलग से कक्ष आंवटित करना लोकतंत्र के मंदिर पर हमला करना है। लोकतांत्रिक मर्यादा से साथ छेड़छाड़ है। सरकार बगैर देरी किए इस निर्णय को वापस ले।

पूर्व समाज कल्याण मंत्री लूइस मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार सरकार तुष्टीकरण की राजनीति रही है।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img