शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जताया शोक

नरसिंहपुर : द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को

99 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में

साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का अंतिम संस्कार कल

झोतेश्वर में ही साढ़े तीन बजे होगा. आज रात और कल अंतिम दर्शन के लिये देह को रखा जायेगा.

राम मंदिर निर्माण के लिए भी लड़ी थी लंबी कानूनी लड़ाई

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.

कल आश्रम में ही समाधि दिलवाई जायेगी. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था.

दिग्विजय सिंह उनके दीक्षांत शिष्य हैं. स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती आजादी की लड़ाई में भाग लेकर

जेल भी गए थे. उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी.

shankaracharya1 22Scope News

2 सितंबर 1924 को सिवनी में हुआ था जन्म

स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी में 2 सितंबर 1924 को हुआ था.

वे 1982 में गुजरात में द्वारका शारदा पीठ और बद्रीनाथ में ज्योतिर मठ के शंकराचार्य बने थे.

शंकराचार्य सरस्वती के माता-पिता ने बचपन में उनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था.

उन्होंने 9 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और धर्म की तरफ रुख किया.

उन्होंने काशी में वेद-वेदांग और शास्त्रों की शिक्षा ली.

स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती ने आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया था.

उन्होंने 15 महीने की जेल में सजा काटी. सरस्वती ने यूपी के वाराणसी में 9 और

मध्यप्रदेश में 6 महीने जेल की सजा काटी थी.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

उनके निधन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के महाप्रयाण का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा. स्वामी जी ने धर्म, अध्यात्म व परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. साल 2021 में प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त कर देश व धर्म की उदारता व सद्भावना पर उनके साथ चर्चा करने का मौका मिला.

पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि, स्वामी जी ने मेरे पिता के रहते हुए 1990 में हमारी गृहप्रवेश की पूजा कराई थी. ये पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में स्वामी जी के अनुयायियों को कष्ट सहने का साहस दें, ओम शांति.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती: प्रकाश जावड़ेकर ने जताया दुख

बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने दुख जताते हुए लिखा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन पर पूरा समाज शोकाकुल है. उन्होंने देश के आध्यात्मिक उन्नति में बहुत बड़ा योगदान दिया. शंकराचार्य जी को विनम्र श्रद्धांजलि और प्रणाम.

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...