बालू माफियाओं ने छापेमारी करने गई पुलिस पर किया हमला

औरंगाबाद: बारुण थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने पथराव किया। पथराव की घटना कोचाड़ स्थित सोन नदी के घाट पर घटी है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा था। बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर पकड़े गए ट्रैक्टर को छुड़ाने का प्रयास किया।

पथराव की घटना को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, ट्रैक्टर जब्त कर उसके अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि बारूण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोचाड़ में सोन नदी के घाट पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बालू माफिया भागने लगे। इसी क्रम में एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए माफियाओं ने पथराव किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते माफियाओं को भागना पड़ा।

एस पी कान्तेश कुमार कहा कि कोचाड़ में सोन नदी से अवैध तरीके से बालू खनन की सूचना मिली थी, इस सूचना पर पुलिस के जवानों को छापेमारी के लिए भेजा गया था। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टः दीनानाथ

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...