ममता हुई शर्मशार, दुधमुंहे बच्चे को खेत में छोड़ मां फरार, स्थानीय लड़के ने दिखाई दरियादिली

मुजफ्फरपुर:  एक साल के बच्चे को उसकी मां हल्दी के खेत में छोड़कर फरार हो गई। कुढ़नी थाना क्षेत्र रजला गांव का मामला है, जहां हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर रजला गांव के पास एक महिला ऑटो से उतरी और हल्दी के खेत में अपने बच्चे को छोड़ दी। कुछ देर बाद एक बाइक वाला आया और महिला उस बाइक वाले के साथ फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली पकड़ने जा रहे लड़के को हल्दी की खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, आसपास में कई कुत्ते भी भौंक रहे थे। उस लड़के ने खेत में जाकर देखा जहां बच्चा रो रहा था। उस बच्चे को लड़का अपने घर लाया और दूध पिलाने के बाद उसे डॉक्टर से दिखाया। डॉक्टर ने बच्चे को बिल्कुल स्वस्थ बताया। फिलहाल बच्चे के घर वालों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस मामले में जिला बाल संरक्षण इकाई ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।

तेज प्रताप की दरियादिली, देखिए कैसे और किसे गिफ्ट किया आईफोन

You can now play Bill Gates’ first PC game and run over donkeys on your iPhone, Apple Watch

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...