बेगूसराय गोलीकांड को गिरिराज ने बताया आतंकी हमला

Giriraj Singh calls Begusarai shooting case and act of terror.

पटना : बेगूसराय गोलीकांड पर राजनीति – मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

(Central Minister Giriraj Singh) ने बड़ा बयान देते हुए

इसे आतंकवादी घटना करार दिया है और इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है.

वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर अपराधियों के नाम छुपाने का भी आरोप लगाया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि नाम हिंदुओं का दिखा रहे हैं अपराधियों का असली नाम सरकार छुपा रही है.

बेगूसराय गोलीकांड पर राजनीति: सरकार के चेहरे हो गए बेनकाब

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Central Minister Giriraj Singh) ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि

बेगूसराय शूटआउट आतंकी हमला है. नीतीश कुमार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि

मुख्यमंत्री ने अपराधियों का जात पता कर लिया, जबकि अपराधी गिरफ्त में आए भी नहीं थे.

बेगूसराय की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. बेगूसराय में 10 लोगों पर गोलीबारी नहीं बल्कि सरकार के चेहरे बेनकाब हो गए.

एनआईए और सीबीआई से हो बेगूसराय गोलीबारी की जांच

उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि अब बेगूसराय में गोलीबारी कांड नहीं हुआ

बल्कि एक आतंकी हमला था. इसकी जांच एनआईए और सीबीआई से करवाई जाए.

राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है और इस पूरे मामले पर लीपापोती की जा रही है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी थी कि वह कौन से जाति के थे.

बेगूसराय गोलीकांड पर राजनीति – 4 शूटर्स गिरफ्तार

बता दें कि इस कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

सीरियल फायरिंग में 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया.

जिसमें एक आरोपी को जमुई के झाझा स्टेशन से दबोचा गया.

आरोपी की पहचान केशव उर्फ़ नागा के रूप में हुई है.

एसटीएफ ने छापेमारी कर तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

जिसकी पहचान सुमित, नागा, युवराज और अर्जुन के रूप में हुई है.

सभी आरोपी युवक बेगूसराय के रहने वाले हैं. इनलोगों का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है.

झाझा रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

बताया जाता है कि जमुई के झाझा से गिरफ्तार आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था.

झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे ट्रेन में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...