Advertisment

गिरिराज सिंह के समर्थन में 11 को बेगूसराय आएंगे 2 राज्यों के सीएम

पटना: बेगूसराय लोकसभा सीट बिहार की वीआईपी सीट में से एक माना जा रहा है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय के बीच टक्कर है। गिरिराज सिंह को एक बार फिर बेगूसराय से जीत दिलाने के लिए भाजपा नेतृत्व जी जान से जुटी हुई है।

गिरिराज सिंह के नामांकन सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे थे तो उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बेगूसराय में चुनावी सभा की। अब खबर आ रही है कि आगामी 11 मई को बेगूसराय में दो दो मुख्यमंत्री गिरिराज सिंह के लिए चुनावी सभा करेंगे। गिरिराज सिंह के समर्थन में लोगों को एकजुट करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा चुनावी सभा करने पहुंचेंगे।

गिरिराज सिंह के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बखरी विधानसभा के बखरी स्थित रामपुर कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरौनी फ़र्टिलाइज़र मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि बेगूसराय लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह को सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ सरीखे नेता को सुन कर बेगूसराय के युवाओं में भाजपा की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

‘तेजस्वी है तो ताकत है’, SOCIAL MEDIA पर शेयर कर लालू ने लिखा…

11 11 11 11

11

Highlights

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...