नकाबपोश अपराधियों ने चिकित्सक को गोली मारी

228
Advertisment

आराः जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोपाल के बथान गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार दी। घायल चिकित्सक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Advertisment

30 वर्षीय विनोद कुमार ग्रामीण चिकित्सक हैं। देर रात में कुछ लोग क्लीनिक में पहुंचे और किसी के दुर्घटनग्रस्त होने की बात कह कर अपने साथ ले गएं, कुछ दूर पर एक गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में नकाबपोश लोग सवार थे। नकाबपोशों ने पहले तो हमला बोला फिर गोली चला दी।

ग्रामीणों ने चिकित्सक को भगाने का प्रयास किया, इसी दरम्यान चिकित्सक के पैर में गोली लग गई। नकाबपोश काफी देर तक झाड़ी में छुपे रहे, फिर मौका देख  भाग निकले।  

घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घायल का फर्दबयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

Advertisement