बिहार की भलाई नहीं, खुदाई में लगे हैं मोदी- श्रवण कुमार

Patna- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है

कि अमित शाह सीमांचल में हिन्दू मुस्लिम करने के लिए आ रहे हैं.

उनके आगमन से बिहार में सामाजिक सौदार्य और आपसी भाईचारा पर खतरा उत्पन्न हो गया है.

श्रवण कुमार ने कहा कि जब अमित शाह पिछली बार आरा आये थें,

तब भी उनके द्वारा बिहार के लिए कोई नयी बात नहीं की गयी थी.

जब बिहार की बात ही नहीं करनी है, तब वह बार-बार बिहार का दौरा क्यों करते हैं.

हर मुद्दे पर जवाब देने को बैठी है बिहार की जनता- श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि उनके इरादे साफ सुथरे नहीं है और इसें बिहार जनता ने यह भांप लिया है.

हर मुद्दे पर बिहार के जनता उन्हे जवाब देने को बैठी है.

भाजपा सांसद सुशील मोदी के बयान पर उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी बड़े नेता हैं.

हम जैसे छोटे लोग उनका जवाब नहीं देते.

लेकिन सुशील मोदी को किसी भी प्रश्न का जवाब देने के लिए थोड़ा धैर्य रखना चाहिए.

जल्दी बाजी में कुछ भी  बोल देते हैं, इससे उनका ही नुकसान हो रहा है,

 हम लोग तों सोचते थें कि मोदी जी बिहार की भलाई करेंगे लेकिन वह तो बिहार की खुदाई में लगे हैं.

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...