बिहार में बढ़ते अपराध पर बीजेपी के हमले पर जदयू ने कसा तंज, जानिये क्या बोले श्रवण कुमार

सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हो रहा क्राइम- श्रवण कुमार

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध पर बीजेपी लगातार महागठबंधन सरकार पर हमलावर है.

वहीं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि

सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में क्राइम हो रहा है.

खासकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बिहार से काफी अधिक अपराध हो रहे हैं.

बिहार में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

बीजेपी वालों को 15 दिन में ही जंगलराज लगने लगा. इसमें दृष्टि दोष है बीजेपी का कोई दोष नहीं.

बिहार में बढ़ते अपराध: सत्ता से बाहर होने के बाद छटपटा रही बीजेपी- जयंत राज

बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि

सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी छटपटा रही है यही कारण है कि उन्हें कानून व्यवस्था ठीक नहीं दिख रहा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में कानून व्यवस्था पहले भी ठीक थी और आगे भी ठीक रहेगी.

अब होगा कुछ बड़ा खेला- श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पर आज से ही भाजपा अटैक नहीं कर रही है बल्कि काफी पहले से कर रही है. सही समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचेत हो गए हैं. बीजेपी द्वारा भीतर से नीतीश कुमार को खोखला और कमजोर किया जा रहा था. नीतीश कुमार अब बिहार से बाहर निकल गए हैं इस बात से बीजेपी में बेचैनी हो गई है. क्योंकि अब कुछ बड़ा खेला होगा. नीतीश कुमार का मुख्य उद्देश्य है सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना और भाजपा मुक्त देश बनाना.

बिहार में बढ़ते अपराध: आपसी भाईचारा में खलल डालना चाहती है बीजेपी- श्रवण कुमार

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि देश का संविधान खतरे में है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देना चाहते हैं. आपसी भाईचारा और आपसी मिल्लत में खलल डालना चाहते हैं. ऐसा हम बिल्कुल होने नहीं देंगे. बिहार की जनता भी अब तैयार है. आने वाले समय में उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

बिहार में बढ़ते अपराध: 24 घंटे में पुलिस जवान सहित 5 लोगों की हत्या

बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटे में पुलिस जवान सहित 5 लोगों की अपराधियों ने हत्या कर दी. सीवान में पुलिस जवान को गोलियों से भून दिया. वहीं राजधानी पटना में स्कूटी सवार दो युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया. भागलपुर में श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपराधियों ने दो लोगों पर धारधार हथियार से हमला किया जिसमें गार्ड की मौत हो गई. इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...