Advertisment

10 कोबरा सुरक्षाबलों को उड़ाने का आरोपी गुरुजी गिरफ्तार

Aurangabad- अभियुक्त नक्सली विनय यादव-

लाल दुनिया का बेताज बादशाह बिहार झारखंड के 18 लाख रुपये का इनामी नक्सली

विनय यादव उर्फ कमल जी उर्फ किसलय जी उर्फ मुराद जी उर्फ गुरु जी को

उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद कातेश कुमार मिश्र और पलामू एसपी चंदन कुमार ने बताया है

कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान गुरुजी की गिरफ्तारी हुई है.

गुरु जी को अमरेंद्र पासवान उर्फ सत्य पासवान और इदरीश अंसारी के साथ गिरफ्तार किया गया है.

कुल 54 कांड का अभियुक्त नक्सली विनय यादव

गिरफ्तार नक्सली विनय यादव ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है.

उसने बतलाया है कि वह वर्ष 2003 से नक्सली में संगठन सक्रिय था.

गया जिला और झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा था.

कुख्यात नक्सली के विरुद्ध दाउदनगर थाना में कांड दर्ज है.

2016 में बांकेबाजार थाना के डुमरी नाला पर हुई आईडी ब्लास्ट में दस जवान शहीद हुये थें.

गया पलामू का आंतक था विनय यादव

नक्सली विनय यादव का औरंगाबाद जिले के कई थानों समेत पड़ोसी जिला गया

और झारखंड के पलामू जिले में वर्चस्व था.

वर्ष 2016 में गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी नाला के पास सुनियोजित तरीके से अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों पर आईडी ब्लास्ट करने के बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते हुए पुलिस को नुकसान पहुंचाया था.

इस घटना में कोबरा वाहिनी के 10 सुरक्षाबल मौके पर ही शहीद हो गए थें.

विनय यादव कुल 54 नक्सली कांड के अभियुक्त हैं. विनय यादव की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने अभियान में शामिल कर्मियों को बीस हजार रुपये से सम्मानित किया है.  

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...