पारस HEC अस्पताल में मनाया गया फार्मास्यूटिकल दिवस

25 सितंबर 1912 को हुई थी अंतरार्ष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना

रांची : धुर्वा स्थित पारस HEC अस्पताल में शनिवार को एक दिन पूर्व विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया.

इस दौरान सभी चिकित्सक मौजूद रहे. बता दें कि हर साल 25 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है.

इसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका का सम्मान करना है.

पारस HEC: फार्मेसी की पूरी टीम रही मौजूद

पारस एचईसी अस्पताल में इस कार्यक्रम के आयोजन में अस्पताल के मेडिकल अध्यक्ष

डॉ. संजय कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुधाकर मानव, पारस अस्पताल के प्रबंधक डॉ. नितेश कुमार

और फार्मेसी की पूरी टीम मौजूद थी. बता दें कि इस वर्ष

फार्मास्यूटिकल दिवस का थीम ‘फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेल्दीअर वर्ल्ड’ है.

चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों का अहम योगदान- डॉ. संजय कुमार

मेडिकल अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने ‘फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेल्दीअर वर्ल्ड’ विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका सर्वाेपरि होती है. मरीजों को सही दवा देना और उन्हें डोज की सही जानकारी देना फार्मासिस्ट का ही काम होता है. इसलिए जरूरी है कि फार्मासिस्ट अपनी भूमिका को समझते हुए अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें, ताकि समाज को उसका समुचित लाभ मिल सके.

पारस HEC: सभी फार्मासिस्ट व अस्पताल प्रबंधन हुए शामिल

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना 1912 में 25 सितंबर के दिन ही हुई थी. आयोजित कार्यक्रम में पारस एचईसी अस्पताल के सभी फार्मासिस्ट व अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी समेत करीब 100 अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए.

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...