पारस एचईसी अस्पताल में हर बुधवार को होगा एंटी नेटल क्लास

रांची: गर्भवती स्त्रियों के लिए पारस एचइसी अस्पताल में हर बुधवार एंटी नेटल क्लास होगा. पारस का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि कैसे हर एक अनुभव को सुखद एवं यादगार बनाया जा सके और ये एंटी नेटल क्लासेज इसी प्रयास की ओर एक और कदम है.

hec1 22Scope News

स्त्री एवं प्रसूति विभाग के द्वारा निःशुल्क परामर्श सेवा

पारस अस्पताल ने इस मौके पर हर बुधवार स्त्री एवं प्रसूति विभाग के द्वारा निःशुल्क परामर्श की सेवा का भी आयोजन किया है. पारस एचईसी अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट, परस ब्लिस में एंटी नेटल क्लास का आयोजन किया गया. गर्भवती स्त्री के मन में अपने गर्भ में पल रहे शिशु सम्बन्धी ऐसे बहुत सारे प्रश्न हो सकते हैं, जैसे किस तरह का खान पान करना चाहिए जिससे बच्चे को अच्छा पोषण मिले ? क्या व्यायाम करना चाहिए जिससे प्रसव आसानी से हो ? कितनी देर आराम करना चाहिए इत्यादि? इन सभी प्रश्नो के उत्तर हेतु ये एंटी नेटल क्लासेज का आयोजन हर बुधवार को पारस अस्पताल के परिसर में किया जायेगा.

सही पोषण एवं व्यायाम सभी के लिए ज़रूरी

अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बाँका ने बताया कि सही पोषण एवं व्यायाम सभी के लिए ज़रूरी है, मगर गर्भावस्था में ख़ास तौर पर ये बहुत ही महत्वपूर्ण है. गर्भावस्था से संबंधित सभी जानकारी इस एंटी नेटल क्लास में दी गई जो सभी गर्भवती स्त्रियों के लिए फ़ायदेमंद होगी. सामान्य महिलाएँ गर्भावस्था के दौरान रेगुलर चेक अप के खर्चे को वहन नहीं कर पाती है. वैसी ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए यह काफ़ी सहयोगी साबित होगा.

साथ ही गर्भावस्था के दरमियान महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर सभी शंकाएँ और दुविधाओं को दूर करने में एंटी नेटल क्लास बहुत सहयोगी होगा. आने वाले हफ्तों में सभी गर्ववती महिलाओ के लिए नियमित योग सत्र और एएमसी (एंटी नेटल क्लासेज) की फ्री सुविधा दी जाएगी.

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...