शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में सुनवाई

शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी – हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रताप कुमार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

रांची : गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और प्रतिवादी प्रताप कुमार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी

बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के अधिवेशन में अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा में ही किसी हत्यारे को अध्यक्ष बनाया जा सकता है. ऐसा कांग्रेस में नहीं होता है. उस समय अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष थे, जिसको लेकर चाईबासा में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था. जिस को निरस्त करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. हालांकि पूर्व में अदालत की ओर से उन्हें मिली अंतरिम राहत की अवधि को अदालत ने बढ़ा दिया है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...