विधायक रणधीर सिंह के बयान से आदिवासी समाज में आक्रोश

रांची : मानसून सत्र के आखिरी दिन पूर्व मंत्री व सारठ के विधायक रणधीर सिंह के बयान को लेकर आदिवासी समाज में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। रणधीर सिंह के द्वारा विधानसभा में भारत को हिंदू राष्ट्र कहे जाने पर आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी  है।

इसी को लेकर शुक्रवार को आदिवासी समाज के द्वारा राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर विधायक रणधीर सिंह का पुतला दहन किया गया और यह मांग की गई कि वह अपने पद से इस्तीफा दें।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आदिवासी नेता संजय महली ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी और मुसलमान आदिकाल से रह रहे हैं लेकिन आज की तारीख में हिंदू समाज के नेता जिस प्रकार से देश को हिंदूवादी घोषित करने की बात कह रहे है इससे प्रतीत होता है कि भारत में रहने वाले आदिवासियों का भारतीय जनता पार्टी अपमान कर रही है।

आपको बता दें  कि मानसून सत्र के आखिरी दिन भाजपा के विधायक रणधीर सिंह ने मीडिया को यह बयान दिया था कि भारत हिंदुओं का देश है और इसे हिंदूवादी देश घोषित कर देना चाहिए।

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...