निरसाः पिछले 3 दिनों से लापता खुशरी पंचायत के निवासी किशन मोदक का शव वाशुदेवपुर धौड़ा के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। शव में दुर्गंध आने से आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि पेड़ से एक युवक का क्षत-विक्षत शव लटका हुआ है। जानकारी पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। 3 दिन पूर्व ही खुशरी पंचायत के निवासी निताई मोदक ने अपने पुत्र किशन मोदक की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। आवेदन में जिक्र करते हुए मृतक के पिता ने लिखा है कि उसका पुत्र 7 सितंबर से घर से लापता है और वह अपने पत्नी से काफी परेशान था। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी नवाटांड़, पूर्व टुंडी के रहने वाली सविता मोदक के साथ हुई थी। कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक चला परंतु मेरे पुत्र बधू द्वारा मेरे पुत्र पर ससुराल में बसने का दबाव बनाया रहा था। मेरा पुत्र यह कभी नहीं चाह रहा था जिसके कारण हमेशा दोनों में कहा सुनी होती रहती थी। हमेशा हमारे पुत्र वधू के माता-पिता और भाई द्वारा मेरे पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पुत्र बधू के मायके वालों ने ही मेरे पुत्र की निर्मम हत्या कर दी है।
रिपोर्ट-संदीप शर्मा


















