पटना: गांधी मैदान में होगा 70 फीट ‘रावण का वध’

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी आज, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी होंगे शामिल

पटना : आज दशहरा है. इस दिन प्रतिकात्मक रूप से रावण का वध किया जाता है.

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज विजय दशमी के अवसर पर रावण वध किया जाएगा.

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.

गांधी मैदान में 70 फ़ीट रावण, 65 फीट का मेघनाथ और 60 फीट का कुंभकरण जलाया जाएगा.

बारिश होने पर भी जलेगा रावण का पुतला

बारिश की संभावना को देखते हुए रावण, मेधनाद और कुंभकर्ण के पुतलों पर प्लास्टिक वार्निश की गयी है.

इसके कारण भगवान राम के चलाए तीर से पुतले धू-धू कर जलेंगे.

यह बातें गांधी मैदान में श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी ने पत्रकारों से कही.

बोले, गांधी मैदान में रावण वध का यह 67वां वर्ष होगा. कोरोना संक्रमण के कारण

बीत तीन सालों से रावण वध नहीं हो पा रहा था.

सीएम नीतीश सहित ये लोग होंगे शामिल

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. भगवान राम जब गांधी मैदान में

वध के लिए पहुंचेंगे तब भगवान की आरती मुख्यमंत्री करेंगे.

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे.

मंत्री विजय चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा भी रहेंगे.

प्रेसवार्ता में अरुण कुमार, सुजय सौरभ, मुकेश नंदन, अजय गुप्ता, जगजीवन सिंह,

राकेश, गणेश खेमका, सुषमा साहू मौजूद रहे.

होगी ईकोफ्रेंडली आतिशबाजी

इस वर्ष पहली बार गांधी मैदान में बनने वाली लंका दो तल्ले की होगी.

वानर सेना के साथ रावण की सेना भी तैयार की गई है. जो युद्ध भूमि में मौजूद रहेगी.

इस वर्ष पहली बार रामदूत हनुमान का रास्ता लंका में द्वारपाल राक्षस रोकेंगे.

रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की ऊंचाई 65 और कुंभकर्ण की ऊंचाई 60 फीट होगी.

ईकोफ्रेंडली आतिशबाजी होगी.

गंगा-जमुनी तहजीब रावण वध वसंपूर्ण रामायण मंचन में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखेेगी.

रावण के पुतला का निर्माण गया के मो. अमर व टीम कर रही है. जबकि रामायण मंचन में ढोलक पर मो. इमरान व नगाड़ा पर मो. आसिफ योगदान देंगे.

गांधी मैदान में भी नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त गांधी मैदान में कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. डीएम व एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24 घंटे काम करने वाले जिला नियंत्रण कक्ष आपात नम्बर व पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल पर दे सकते हैं. गांधी मैदान के गेट-13 से मीडिया बंधुओं का प्रवेश होगा.

पुतले के पास रहेगी चार फायर यूनिट

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतले दहन के समय चार फायर यूनिट तैनात रहेगी ताकि आग की लपटें कहीं दूसरी ओर नहीं चली जाएं. पुतला दहन के समय आसपास के लोगों को हटा दिया जाएगा तथा उसे सावधानीपूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा. नगर निगम एवं पीएचईडी द्वारा आमलोगों के लिए जगह-जगह पर पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम, पेयजल टैंकर की व्यवस्था की गई है.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...