रंजीत सरदार हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Jamshedpur- रंजीत सरदार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में रहने के दौरान रंजीत और छब्बो के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

यह हत्याकांड उसी का नतीजा था. वारदात को मुख्य किरदार राहुल गुप्त उर्फ शोले, राजा सिंह और छब्बो हैं.

पुलिस के दावे अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद छब्बो और राहुल हुरलूंग होते हुए गालूडीह की ओर भागा था,

जबकि राजा और उसका साथी मरीन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर स्थित अनिल कुमार के घर चला गया था.

रात में वहां आराम करने के बाद दोनों फरार हो गयें.

रंजीत सरदार हत्याकांड- मृतक की पत्नी के साथ होती थी राजा की बात

हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि राजा सिंह

और मृतक रंजित की पत्नी के बीच फोन पर अक्सर बात हुआ करता था.

घटना के दिन भी दोनों के बीच बात हुई थी.

वहीं घटना से थोड़ी देर पहले भी राजा सिंह और रंजीत की बेटी तरनजीत के बीच भी बात हुई थी.

घटना से कुछ दिनों पूर्व रंजित ने अपनी पत्नी और बेटी पर किसी बात को लेकर हाथ भी उठाया था.

जिसकी जानकारी राजा सिंह को थी. संभवतः इन्ही कारणों से भी रंजित की हत्या की गई हो.

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

यहां बतला दें कि 3 अक्टूबर को टेल्को सबुज कल्याण संघ के

बाहर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में उलीडीह निवासी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले और अनील कुमार शामिल है.

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार के अलावा एक जिंदा गोली और पांच खोखा भी बरामद किया है.
गिरफ्तार अनिल को जेल भेज दिया गया है,

जबकि पैर में चोट रहने के कारण शोले एमजीएम के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया है.

Jamshedpur: अमरनाथ गिरोह के रंजीत सरदार की हत्या

रंजित सरदार हत्याकांड के फरार आरोपी ने किया सरेंडर

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...