रांची पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम

Ranchi- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की

सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों ही टीमें रांची पहुंच गई हैं.

अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने भर को कई फैन्स एयरपोर्ट पर उपस्थित थें.
विशेष विमान से दोनों ही टीमें दोपहर बाद रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची.

इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच रविवार

एयरपोर्ट से बाहर आने वाला दरवाजा जैसे ही खुला सारी नजरें वहीं आकर ठहर गईं.

वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया.
सभी अपने चहेते खिलाड़ियों को एक नजर भर देख लेने को लालायित दिखें.

अपने फेवरेट प्लेयर को देख लेने भर से वहां उपस्थित लोग काफी खुश दिखाई दिए.

कुछ खिलाड़ियों ने जब उनकी तरफ हाथ उठाकर वेव किया तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा

और वो चीयर अप करने लगे.

कप्तान शिखर धवन को देखते ही प्रशंसकों का उत्साह हुआ दुगना

एयरपोर्ट पर ज़्यादातर खिलाड़ियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था.

भारतीय कप्तान शिखर धवन जब बाहर निकले तो वहां उपस्थित प्रशंसको का उत्साह दुगुना हो गया.

उन्होंने अपने अंदाज में मीडियाकर्मियों और फैन्स को वेव किया, मुस्कुराए और फिर टीम बस में जाकर बैठ गए.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा बस में दाहिनी ओर विंडो सीट पर बैठें.

मिलर को लेकर भी लोग उत्साहित दिखें.

बिहार आरा से सिर्फ ये मैच देखने आए एक क्रिकेट फैन ने कहा कि

वो ईशान किशन को देखने आए हैं.

रोहित शर्मा के एक फैन ने कहा कि वो नहीं हैं

लेकिन बावजूद इसके मैच को लेकर उनका उत्साह कम नहीं हुआ है.

एक और क्रिकेट फैन ने कहा उन्हें इस भारतीय टीम से काफी उम्मीदें है.

उन्हें लगता है कि रांची में भारतीय टीम सीरीज़ बराबर कर लेगी.

दोनों टीमों के लिए अलग-अलग वातानुकूलित बस की व्यवस्था थी.

अपनी- अपनी टीम बसों पर सवार होकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी

एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल के लिए निकले,

जहाँ उनके ठहरने की व्यवस्था है.

रेडिसन ब्लू में खड़ी रही प्रशंसकों की भीड़

खिलाड़ियों को लेकर टीम बसें जब रेडिसन ब्लू पहुंची तो

यहाँ भी बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने फेवरिट प्लेयर्स के दीदार की प्रतीक्षा में थे.

वर्तमान वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है.

लखनऊ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को एक नज़दीकी मुक़ाबले में 9 रनों से पराजित किया है.
रांची के जेएससीए स्टेडियम में सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार 9 अक्टूबर को खेला जाएगा.

पहले वन डे में दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया की हार, क्या है टीम इंडिया की हार की वज़ह?

वन डे सीरीज़ पर भारत का कब्ज़ा, सात विकेट से रौंदा

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...