क्यों खास है, सीएम नीतीश का पत्र योगी आदित्यनाथ के नाम

Patna- सीएम नीतीश का पत्र योगी आदित्यनाथ के नाम-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर

लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा में

लंबित कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया है.

नीतीश कुमार ने अपने पत्र  में लिखा है कि ग्राम सिताब दियारा की बाढ़ से

सुरक्षा हेतु घाघरा नदी की ओर से एक रिंग बांध (लगभग 7.5 कि0मी0 की लंबाई में)

बनाये जाने की आवश्यकता महसूस की गई थी.

जिसके बाद वर्ष 2017-18 में बिहार सरकार की ओर से लगभग 04 कि०मी०

और उत्तर प्रदेश की ओर से  लगभग 3.5 कि०मी० की लंबाई में रिंग बांध

तथा अन्य कटाव निरोधक कार्य प्रारंभ किया गया था.

वर्ष 2017-18 में बिहार सरकार के द्वारा रिंग बांध एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो को पूर्ण कर लिया गया,

लेकिन उत्तर प्रदेश के द्वारा कार्य को पूर्ण  नहीं किया गया.

सीएम नीतीश का पत्र योगी आदित्यनाथ के नाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके साथ ही यह भी लिखा है कि

हाजीपुर-गाजीपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 से सिताब दियारा तक जाने वाली

बी०एस०टी० मुख्य बांध की लंबाई लगभग 6.50 कि०मी० है,

जिसमें लगभग 2-3 कि०मी० की लंबाई में पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य के क्षेत्र में अपूर्ण है.

जिसके कारण इस क्षेत्र में आवागमन में भी समस्या उत्पन्न होती है

सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है.

इसके अपूर्ण रहने से वहां कटाव एवं बाढ़ का खतरा बना रहता है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योगी आदित्यनाथ से सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करवाने का आग्रह किया है.

ताकि वहां बाढ़ एवं कटाव के खतरे से गांव को बचाया जा सके.

सीएम नीतीश जाएंगे दिल्ली, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

Saffrn

Trending News

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img