चार्जशीट पर बीजेपी ने लालू और नीतीश पर कसा तंज

सीबीआई नहीं नीतीश कुमार के शिकंजे में हैं लालू परिवार

पटना : सीबीआई के द्वारा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों के खिलाफ

चार्जशीट दाखिल करने पर बीजेपी ने तंज कसा है.

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने कहा कि लालू परिवार

सीबीआई के शिकंजे में ही नहीं है बल्कि नीतीश कुमार के शिकंजे में आ गया है.

यह केस नीतीश कुमार के करीबियों के द्वारा कराई गई थी. उन्होंने कहा कि जमीन दो और नौकरी लो,

जमीन दो और होटल लो मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चार्जशीट हुई है.

उसके पीछे नीतीश कुमार का हाथ है. लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी को सत्ता से

बेदखल और उनको पार्टी से हटाने का इंतजाम कर दिया है.

लालू, राबड़ी समेत 14 के खिलाफ चार्जशीट दायर

बता दें कि लालू परिवार की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है. एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं.

अब सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी

और 14 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. मामला रेलवे में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान कथित तौर जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़ा है. यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व जीएम को भी हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

चार्जशीट पर बीजेपी: रेलवे अधिकारियों पर लगा है ये आरोप

केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को प्राथमिकी में बदल दिया गया था. उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा अनुचित हड़बड़ी में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...