Advertisement
Advertisement

पूर्णिया: एसपी दयाशंकर के कई ठिकानों पर SVU का छापा

आय से अधिक संपत्ति के मिले सबूत, कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद एसवीयू ने की कार्रवाई

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत किया गया है एफआईआर

पूर्णिया : एसपी दयाशंकर के यहाँ छापा – जिले के एसपी दयाशंकर के कई ठिकानों

पर SVU (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) की टीम ने

एक साथ छापेमारी की है. टीम उनके पूर्णिया और पटना के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है.

बताया जाता है कि उनके साथ थानेदार संजय सिंह के ठिकानों पर SVU की टीम ने रेड मारी है.

पटना और पूर्णिया के 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है.

पुलिस लाइन कार्यालय और आवास पर छापेमारी की जा रही है.

बताया जाता है कि एसपी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

आईपीएस अधिकारी दया शंकर के यहां 71 लाख 42 हजार रुपए के सबूत मिले हैं.

केस दर्ज करने के बाद बिहार सरकार की स्वतंत्र एजेंसी एसवीयू ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ये कार्रवाई की है.

sp daya shankar 22Scope News

एसपी दयाशंकर के यहाँ छापा – कई जिलों में रह चुके हैं एसपी

2016 बैच के आईपीएस अफसर दया शंकर बिहार के कई जिलों में एसपी रहे हैं.

इनका पदस्थापन विवादित रहा है और लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही है. एसवीयू को मिल रही शिकायतों के बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने एक जांच टीम गठित किया. जांच में यह पुष्टि हुई की आईपीएस दया शंकर ने कई चल -अचल संपत्ति बनाया है जो इनके आय श्रोत से अधिक है.

sp raid 22Scope News

एसपी दयाशंकर के यहाँ छापा – कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा और आय से अधिक पाया गया है. प्राथमिक जांच में 71 लाख 42 हजार के सबूत एसवीयू के हाथ लगा है. कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने मंगलवार के सुबह से ही पूर्णिया एसपी दया शंकर के पटना स्थित घर पर छापेमारी की है. जो देर तक चलने की सम्भावना है. इनसे जुड़े लोग और भ्रष्टाचार में साथ देने वालो से भी एसवीयू की टीम पूछताछ कर सकती है. कहा जा रहा है कि बिहार में लंबे समय के बाद किसी आईपीएस के ठिकानों पर रेड हो रही है. एसवीयू की कार्रवाई के बाद भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों में हलचल तेज हो गई है.

रिपोर्ट: अंजनी

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...