इंटर स्टेट लोहा सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, टीएमटी सरिया से लदा ट्रक जब्त

धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छड़ (टीएमटी सरिया) से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जांच के दौरान जीएसटी एवं ईवेबिल समेत अन्य कागजात की कमी पाई गई। पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक बड़ा अंतरराज्यीय सिंडिकेट लोहे के अवैध कारोबार में जुड़ा हुआ है। जो पश्चिम बंगाल से बिहार, झारखंड और यूपी में अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की विभिन्न फैक्टरी से निर्मित लोहे की सरिया को खपाने का काम कर रहा है। बड़े पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और कागजात की मांग की गई, लेकिन ट्रक चालक सभी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

फिलहाल पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि जिले के तोपचांची गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाने में अब तक 18 ट्रक अवैध टीएमटी सरिया लदी ट्रकें जब्त हुई है। ड्राइवर खलासी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर एफआईआर होने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...