Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: वज्रपात से 2 की मौत, 3 घायल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत मटकू पंचायत के तिलाईडीह गांव में

वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए.

सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में 22 वर्षीय राहुल सरदार और 26 वर्षीय सोदरा सरदार शामिल है.

जबकि घटना में घायलों में डेब्यू सरदार, शिवनाथ सरदार और दुलाल सरदार का नाम शामिल है.

वज्रपात: इलाज के दौरान हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम तेज बारिश हो रही थी इसी बीच

वज्रपात गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर की टीम ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में 22 वर्षीय राहुल सरदार और 26 वर्षीय सोदरा सरदार शामिल है.

जबकि डेब्यू सरदार, शिवनाथ सरदार और दुलाल सरदार बुरी तरह घायल है.

jsr 1 22Scope News

बारिश से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर शाम तेज बारिश से बचाव के लिए पांचों ग्रामीण

गांव के ही एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान जोरदार वज्रपात होने से सभी बेहोश हो गए.

घटना की सूचना क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी गई.

घायलों को विधायक संजीव सरदार के एम्बुलेंस से पोटका सीएचसी एवं गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया.

वज्रपात: पीड़ित परिवार से मिले विधायक संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले, संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. विधायक ने आधे घंटे के अंदर मृतक के परिवार को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा हर परिस्थिति में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं. मौके पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन साहिर पाल मौजूद रहे.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

अस्पताल जा रहा था परिवार, हुआ हादसे का शिकार

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...