Best GPS in Jharkhand
Advertisment

जेपी की आत्मा को रुलाने वाले अनुयायी नहीं- अश्विनी चौबे

पटना : जेपी की आत्मा- गृहमंत्री अमित शाह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टिप्पणी पर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जोरदार हमला बोला है.

पटना पहुंचते ही अश्विनी चौबे ने कहा कि जिसने जेपी की आत्मा को रुलाया है,

वो अनुयायी कैसे हो सकता है. जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहा हो.

उन्होंने कहा कि जेपी ने जिस बुनियाद को डालने का काम किया वह बुनियाद ही समाप्त हो गया.

जेपी की आत्मा को रुलाने वाले कहते हैं कि हमलोग जेपी के अनुयायी हैं, यह तो दुर्भाग्य है.

इन लोगों ने किस प्रकार से भ्रष्टाचार के सम्राट एक मुख्यमंत्री और

दूसरे उसके गोद में बैठकर भ्रष्टाचार और वंशवाद को बढ़ावा देने वाले हैं.

जेपी की आत्मा: दोनों सीटों पर बीजेपी की होगी जीत

उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी

भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी. दोनों सीट पर उनकी विदाई करेंगे.

जेपी की आत्मा: विवेक हीन हो गए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार लगातार अमित शाह पर हमलावर हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि

‘जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है’ यह बात मैं शुरू से कह रहा हूं. नीतीश कुमार विवेक हीन हो गए हैं. इसलिए उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता है. उनको केवल और केवल सत्ता का सुख चाहिए. मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में देख रहे हैं. नीतीश कुमार पहले भी 2013 में सपना देखे थे और अब फिर सपना देख रहे हैं. मैं फिर कहूंगा कि वह सोलह श्रृंगार करके भी बैठ जाएंगे फिर भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

बता दें कि जेपी की जयंती पर सिताब दियारा पहुंचे अमित शाह ने बिना नाम लिये नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग जेपी के सिद्धांतों को भूलकर कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं. शाह के बयान पर कल नीतीश कुमार ने जोरदार हमला किया था.

Patliputra Greenfield Satellite Township Development Plan 2047 अधिसूचित, भूमि खरीद-बिक्री पर...

बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित किया। भूमि खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई गई, 60 दिन तक...

JPSC Exam Controversy: JPSC विवाद पर चतरा में भाजयुमो का बड़ा...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इसी सिलसिले...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...