अश्विनी चौबे क्यों बोले, नपुंसकता की ओर चले गए नीतीश

PATNA: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में नीलम देवी की हत्या

के बाद बड़ा हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार पर

हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार नपुंसकता की ओर चले गये हैं.

उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर भागलपुर में 6 वारदात हुई

और सरकार चुप बैठी है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है.

अपराधी बेलगाम हो गये हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है.

ashwini choubey 22Scope News
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि बिहार चाहे गुजरात का हो या हिमाचल का हो बीजेपी अपना परचम लहराएगी. उन्होंने दोनों राज्यों में जीत का दावा किया है. वहीं उन्होंने कुढ़नी चुनाव को लेकर कहा कि कुढ़नी की जनता भी बीजेपी के साथ है और वहां भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी. अश्विनी चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकास पुरुष की तरह ही देश का विकास किया है, और उनके विकास के कार्यों को लोग समझ रहे हैं. दोनों राज्यों में बहुमत मिलेगा और बीजेपी बहुमत की सरकार बनाएगी.

अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू का पलटवार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है.
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी बातों को बोलना और सुनना अजीब लगता है. भारत सरकार के कोई मंत्री इस तरीके की बात कहें शोभा नहीं देता. उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने मंत्रिमंडल से अश्विनी चौबे को हटाने की मांग की है.


उम्र का असर हो रहा है अश्विनी चौबे को- उमेश कुशवाहा


जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पर उम्र का असर हो रहा है, अब उन्हें राजनीति से सन्यास लेकर आराम करना चाहिए.

हम पार्टी ने केंद्रीय मंत्री के बयान को बताया अशोभनीय


हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने नीतीश कुमार पर दिये गये केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बयान को अशोभनीय बताया है. उन्होंने कहा कि अगर अश्वनी चौबे यदि बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो पहले उन्हें उत्तर प्रदेश में क्राइम रिपोर्ट देखना चाहिए जो पहले नंबर पर है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध होते हैं तो वह लीला दिखाई देता है और गैर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध पर कैरेक्टर ढीला है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए.

रिपोर्ट: राजीव/ प्रणव

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...