नीतीश पर मंत्री अश्विनी चौबे के बयान पर सियासी बवाल, जानें किसने क्या कहा

अश्विनी चौबे के बयान पर पीएम मोदी लें संज्ञान- उपेंद्र कुशवाहा

पटना : नीतीश पर मंत्री- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बयान पर

सियासी बवाल शुरू हो गया है. अब उनकी बयान पर महागठबंधन के नेताओं ने तिखी प्रतिक्रिया दी है

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर संज्ञान लेने की मांग की है.

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अश्विनी चौबे पर हमला करते हुए

कहा कि ऐसी बातों को बोलना और सुनना अजीब लगता है.

भारत सरकार के कोई मंत्री इस तरीके की बात कहें, ये शोभा नहीं देता. प्रधानमंत्री मोदी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में एक क्षण भी नहीं रखना चाहिए.

upendra kushwaha 22Scope News

नीतीश पर मंत्री : अश्विनी चौबे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं- उमेश कुशवाहा

वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उम्र का तगाजा हो गया है. उन्हें राजनीति से सन्यास लेकर आराम करना चाहिए.

umesh kushwaha 1 22Scope News

नीतीश पर मंत्री: मुख्यमंत्री पर ये बयान शोभा नहीं देता- दानिश रिजवान

अश्विनी चौबे को लेकर हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री को इस तरीके के बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए शोभा नहीं देती है. अश्वनी चौबे बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो पहले उन्हें उत्तर प्रदेश में क्राइम रिपोर्ट देखनी चाहिए, जो वह नंबर वन है. अगर भाजपा शासित राज्यों में अपराध होते हैं तो वह लीला दिखाई देता है और गैर भाजपा शासित राज्यों में अपराध पर कैरेक्टर ढीला का आरोप लगाते हैं.

danish rizwan 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं- अश्विनी चौबे

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कैमूर के एक सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टिपणी की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं. बिहार सरकार नपुंसक हो गई है. बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. फिर से जंगल राज लौट आया है. अपराध अपने चरम सीमा पर है. लेकिन, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. इस विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है और पीएम से संज्ञान लेने की बात कही जा रहा रही है.

रिपोर्ट: राजीव कमल/प्रणव राज

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img