नौजवान हो रहे हार्ट अटैक के शिकार, क्या है वजह

रांची : आजकल नौजवान यानी कम उम्र के भी लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं.

सर्वे के मुताबिक देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं.

हर साल 3 सेकेंड में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत होती है.

इसमें से 50 फीसदी लोग 50 साल से अधिक उम्र वाले हैं और 25 फीसदी लोग

लगभग 40 साल की उम्र वाले हैं और अब इनसे कम उम्र वालों की भी संख्या बढ़ रही है.

क्योंकि 18 से 25 साल की उम्र के युवा सिगरेट और शराब का सेवन करने लगे हैं.

जो हार्ट अटैक का अहम कारण साबित हो रहा है. हार्ट अटैक के बढ़ रहे मामले को लेकर चिकित्सक भी चिंतित हैं.

hart attack1 22Scope News

हार्ट अटैक: आइए जानते हैं आखिर किन कारणों से बढ़ रहा खतरा

अत्यधिक धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन करने से ये खतरा बढ़ता जा रहा है.

आज के समय में ज्यादातर काम लैपटॉप से एक ही जगह बैठ कर किया जा रहा है,

जिस वजह से लोगों को एक्सरसाइज करने का वक़्त नहीं मिल पा रहा.

और वर्क लोड ज्यादा होने की वजह से हमेशा तनाव में रह रहे हैं.

सबसे ज्यादा खान पान की चीज़ों में लापरवाही, आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में

लोग घर में खाना बनाकर खाने से अच्छा बाहर की तली चीज और पैकेट वाले

खाद्य पदार्थ खाना ज्यादा पसंद करते हैं. जिसका सीधा असर हमारे दिल पर होता है,

और काफी बुरा असर पड़ता है.

मानसिक तनाव तो होना आम बात हो गई है. हर छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेना

अपनी समस्याओं का निदान न कर पाना, इन सब चीज़ों से हम डिप्रेस्ड भी हो जाते हैं,

जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है.

अगर हार्ट अटैक की समस्या से बचना है तो हमें मेंटल हेल्थ अपना सही रखना होगा.

हार्ट अटैक: इन समस्याओं से कैसे पाएं निजात

सबसे पहले तो शराब पीना अत्यधिक धूम्रपान, और तंबाकू का सेवन कम करे. और हेल्दी डाइट अपनाएं.

अपने रोजाना के डाइट में कोशिश करें कि तली हुई चीज़ों का उपयोग ना करे,

प्रोटीन और विटामिन वाली चीज़ें खाए जिससे सेहत हमारी तंदुरुस्त रहेगी.

नियमित रूप से एक्सरसाइज करे ताकि मेंटली और फिजिकली फिट रहे.

एक्सरसाइज हमारे हेल्थ के लिए काफी लाभदायक साबित होती है.

इसलिए कोशिश करें कि अपनी बिजी लाइफ से कुछ वक्त निकाल कर अपने सेहत पर ध्यान जरूर दें.

कोशिश करें कि जितना हो सके मानसिक तनाव से दूर रहे.

यहां तक की जिन चीज़ों से आपको स्ट्रेस, टेंशन हो रहा है उन चीज़ों से दूरी बना लें.

खुद को खुश रखना सीखें, उन चीजों पर अपना वक्त जाया करे, जिसे करने से आपको दुःख दर्द या टेंशन न मिलता हो.

कार्डियोलॉजिस्ट से एक बार जरूर कंसल्ट करें और अपना हार्ट का फुल चेकअप कराएं,

ताकि किसी भी तरह की माइनर प्रॉब्लम का पता समय लगते ही पता चल जाए.

कभी भी सीने में दर्द जैसा महसूस हो तो फ़ौरन डॉक्टर से संपर्क करे.

ज्यादातर लोग इन छोटी चीजों को इगनोर कर देते हैं और जब ज्यादा दर्द

या तकलीफ बढ़ जाती है, तब डॉक्टर के पास जाते हैं, तबतक काफी देर हो जाती है.

इसलिए हमेशा कोशिश कीजिये की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रहे और डॉक्टर से समय रहते ही संपर्क कर ले.

इन सभी आदतों को अगर हम अपनी जिंदगी में सही ढंग से ले आते हैं तो हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हमें कभी नहीं होगी.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...