Dhanbad: प्यार तूने क्या किया…

प्रेम प्रसंग में नाबालिग का टूटा दिल, राजेंद्र सरोवर में छलांग लगाकर दे दी जान

धनबाद : प्यार तूने क्या किया- आत्महत्या करने की नीयत से एक नाबालिग ने

धनबाद के बेकार बांध यानी राजेंद्र सरोवर में छलांग लगा दी.

इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो लोगों ने बचाने की कोशिश की.

लेकिन नाबालिग की जान नहीं बचाई जा सकी. उपायुक्त आवास से कुछ ही दूरी पर बेकार बांध स्थित है.

dhn4 22Scope News

प्यार तूने क्या किया: तीन-चार सहेली के साथ सरोवर पहुंची थी नाबालिग

बताया जाता है कि राजेंद्र सरोवर काफी गहरा है. नाबालिग ने छलांग लगाई तो

गहरे पानी में फंस गई और छटपटाने लगी. स्थानीय लोगों ने काफी देर बाद सरोवर से उसे निकाला

और आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की अपनी तीन-चार सहेली के साथ पहुंची थी

और अपनी सहेली से अलग होकर सरोवर मे कूद गई.

इसके साथ ही कुछ लोग चिल्लाने लगे तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लेकिन इसमें कोई गोताखोर नहीं था. गोताखोर की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे. बताया जा रहा है कि लड़की ने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की है.

प्यार तूने क्या किया: अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की सरोवर में कूदी तो कुछ ही देर बाद निकालने का प्रयास किया गया.

स्थानीय लोगों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो गई थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...