बुमराह की जगह शमी – जसप्रीत बुमराह की जगह ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप की भारतीय टीम में मोहम्मद शमी का चयन किया गया है।
शमी 15 सदस्यीय टीम में बुमराह की जगह लेंगे।
एक स्टेटमेंट में बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है।
जसप्रीत की जगह शमी ही क्यों ?
जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी का ही चयन क्यों किया गया।
मोहम्मद सिराज, शार्दूल या किसी अन्य गेंदबाज का क्यों नही?
अगर इसका विश्लेषण करें तो लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित
2015 वन डे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी।
उस विश्वकप में शमी ने 7 मैचों में 17 विकेट लिए थे।
तो ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अच्छा खासा अनुभव मोहम्मद शमी के पास है
और इस वजह से ही उनका चयन बुमराह की जगह टीम इंडिया में किया गया है।
बुमराह की जगह शमी – टी 20 इंटरनेशनल में शमी का प्रदर्शन औसत
हालांकि T20 इंटरनेशनल में शमी ने अपने 8 साल के करियर में सिर्फ 17 मैच खेले हैं
जिसमें उन्हें 18 विकेट मिले हैं।
लेकिन इसके बावजूद मोहम्मद सिराज के ऊपर उन्हें इस वजह से वरीयता दी गई है
कि वह अनुभव के मामले में सिराज से बीस बैठते हैं।
व्हाइट बॉल से अच्छा प्रदर्शन
भले ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है
लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सफेद गेंद के साथ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय हैं शमी
विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले शमी सिर्फ दूसरे भारतीय हैं।
बीसीसीआई के चयन समिति के वर्तमान चेयरमैन चेतन शर्मा ने 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी।
उसके बाद 2019 विश्व कप में मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली।
मोहम्मद सिराज और शार्दुल बैकअप के रूप में टीम इंडिया के साथ रहेंगे।

















