Ex Lover ने लूटी अस्मत, मामला दर्ज

Bhagalpur- पूर्व प्रेमी के द्वारा बलात्कार-मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में पूर्व प्रेमी के द्वारा युवती के साथ बलात्कार की खबर आयी है. बतलाया जा रहा है कि घर के दूसरे सभी सदस्य चिकित्सक के पास गये हुए थें, इस बीच युवती को अकले देख उसके ही पूर्व प्रेमी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. पीड़िता की चीख पुकार सुन कर गांव के दूसरे लोग जुटे, जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ की गई ज्यादती की जानकारी दी.

पीड़िता अपने परिजनों के साथ मधुसुदनपुर थाना पहुंची, लेकिन वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की. जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

ग्रामीणों का आरोप, पूर्व प्रेमी के द्वारा बलात्कार

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में पहले प्रेम प्रसंग था, घर में सारे लोगों को इस बात की जानकारी थी. लेकिन घर के लोग इसलिए कुछ नहीं बोल रहे थे. क्योंकि आरोपी मिथुन कुमार लड़की को 2 साल से शादी का आश्वासन दिया जा रहा था. लेकिन इधर के दिनों में शादी से इनकार करने पर पीड़िता के द्वारा पूर्व प्रेमी से दूरी बना ली गयी थी. इसी बात का खुन्नस निकालने के लिए घर में अकला देख उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. गांव वालों का मानना है कि पीड़िता को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया, उसके बाद उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया.

पीड़िता की मां का दर्द, अब कौन करेगा शादी?

पीड़िता की मां ने कहा -मैं इलाज के लिए गई थी, कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उसके साथ ऐसा हादसा होगा. मेरी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. इलाज के लिए डॉक्टर के पास गयी थी. इसी बीच मेरी बेटी को घर में अकेला देख कर शंभू यादव का बेटा मिथुन कुमार घर में जबरन घुस गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

मेरी जिंदगी तो बर्बाद हो गयी- पीड़िता

पीड़िता का कहना है कि पहले मुंह दबाकर भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी,

शोर मचाने पर जान से मारने की चेतावनी दी गयी,

उसके बाद घंटो यौन शोषण किया गया.

जब शोर मचाने की कोशिश की तो वह सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ा

और कूद कर से फरार हो गया.

मैं रोते बिलखते युवती ने कहा अब मैं क्या करूं कहां जाऊं मेरी तो जिंदगी ही बर्बाद कर दिया,

उसकी मां ने कहा जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता वह चैन से नहीं बैठेगी.

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप

खाकी शर्मसार : होम गार्ड के जवान ने मूक बधिर महिला की लूटी अस्मत

Ex Lover ने लूटी अस्मत, मामला दर्ज

निलंबन के खिलाफ कोर्ट जायेंगे पूर्व एनएमसीएच अधीक्षक

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...