Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश !

असामाजिक तत्व ने होंनदगा ग्राम में देवी मंडप के पिंड तोड़ा

लोहरदगा : जिले से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है.

किसको प्रखंड के ग्राम होंनदगा में असामाजिक तत्व ने देवी मंडप के पिंड को तोड़ दिया.

देवी मंडप के पिंड तोड़े जाने की बात रविवार की सुबह गांव में आग की तरह फैल गई.

जिसके बाद गांव के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी.

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने: ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी सूचना

गांव वालों के पता करने पर चला कि ये घटना रात को ही अंजाम दिया गया है.

परंतु बात सुबह-सुबह पता चली. जिसके बाद गांव के लोग छानबीन में जुट गए और प्रशासन को भी खबर पहुंचा दी. वहीं जिले से एसडीओ अरविंद कुमार लाल, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, किसको थाना प्रभारी सहित दल बल के साथ सभी पदाधिकारी पहुंच गए.

kisko 22Scope News

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि छानबीन पर पता चला कि 25 वर्षीय राम किशोर साहू पिता बुधराम साहू ने रात में ही घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने फौरन राम किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं यह बात भी सामने आई है कि राम किशोर साहू नशे की हालत में रहता है और थोड़ा दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है.

kisko1 22Scope News

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने: एसडीओ ने मामले को कराया शांत

इसके बाद एसडीओ ने मामले को शांत कराते हुए देवी मंडप में फिर से पूजा-अर्चना चालू करवा दिया. फिलहाल गांव में संप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है. गांव वालों का कहना है कि किसी तरह का तनाव अब नहीं है. दोषी का पकड़े जाना और पुलिस की सक्रियता को ग्रामीणों ने तारीफ की. फिलहाल गांव में किसी तरह का मतभेद या तनाव नहीं है सब शांतिपूर्ण है.

रिपोर्ट: दानिश

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...