बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड का गठन

जमशेदपुर : राज्य में खेल और बैडमिंटन को बढ़ाने के लिए  बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड का गठन किया गया जिसके तहत 18 सितंबर से जमशेदपुर के टेल्को क्लब में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होना तय हुआ है। एसोसिएशन राज्य के सभी जिलों में बैडमिंटन एसोसिएशन को सक्रिय करना और कमिटी गठन करने का काम करेगी। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार को बनाया गया है।

 वही एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने  जानकारियां देते हुए कहा कि जमशेदपुर से शुरू  हुई इस खेल संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में करने की कार्ययोजना पर पहल शुरू हो चुकी है। लगभग तमाम जिलों से लोग जुड़ रहे हैं, जल्द ही जिलों में भी कमिटी विस्तारित की जायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पहली बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है। 18 और 19 सितंबर को जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी स्थित टेल्को क्लब में टूर्नामेंट होना है। इसमें पुरुष वर्ग के एकल और युगल, मास्टर्स वर्ग के एकल व युगल और मिश्रित वर्ग के युगल मुकाबले खेले जाएंगे। 

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...