Advertisment

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर हादसा, 7 के मौत की सूचना

उत्तराखंड: हेलिकॉप्टर हादसा – केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ.

हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.

हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है.

हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ.

ख़राब मौसम के कारण हुआ हादसा

ख़राब मौसम के कारण हादसा होने की बात बताई जा रही है.

घटना के बारे में बताया गया कि श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि तेज धमाके से साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई. रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की जगह पर घना कोहरा है और हल्की बर्फबारी भी हो रही है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है.

हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है. उन्होंने कहा है उत्तराखंड सरकार से हादसे पर बात हो रही है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...