प्रेम विवाह से नाराज मां ने गर्भवती बहू को लोहे के दावली से मारकर की हत्या

सरायकेला:-चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव में बेटे के प्रेम विवाह से नाराज मां ने अपनी गर्भवती पुत्रवधु को लोहे की दावली से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक भवानी खून से लथपथ घर के आंगन से गिरी पड़ी रही। जबकि मृतक की सास गीता देवी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने घायल भवानी लायक को एंबुलेंस से चांडिल अनुमंडल हस्पताल भेजा। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतिका का पति दीनबंधु लायक झांबरी स्थित पेट्रोल पंप में काम करता है। इसी महीने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दीनबंधु की मां गीता देवी इस शादी से खुश नहीं थी। इसके कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...