रोहतास में हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

रोहतास : एसपी आशीष भारती के निर्देश पर किए गए छापेमारी में काराकाट थाना की पुलिस ने हथियार, कारतूस और बाइक के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है.

देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद

एसपी आशीष भारती ने कहा कि काराकाट थाना इलाके के जोरावरपुर पुल सहित अन्य जगहों से 5 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा कारतूस, 4 बाइक तथा 5 फर्जी सिम भी बरामद किया है.

गिरफ्तार: अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा छापेमारी अभियान

एसपी आशीष भारती ने कहा कि प्रथम जांच में बरामद बाइक चोरी के बताए गए हैं. फिलहाल जांच जारी है. गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का कार्रवाई जारी है. रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

रिपोर्ट: दयानंद

UPSC PT पास अभ्यर्थियों के लिए Jharkhand सरकार की डेढ़ लाख...

 झारखंड में UPSC PT पास SC और ST अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू की तैयारी के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिलती...

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...