Commercial Advertisment

IND vs PAK live online : भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

IND vs PAK live online भारत ने टॉस जीत लिया है.

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.

टीम इंडिया 7 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतर रही है.

मेलबर्न में अब आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है. अब मेलबर्न के आसमान में धूप भी

दिखाई देने लगी है. भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान बारिश होने की आशंका अब नहीं के बराबर है.

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच आज ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का

बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान का मैच होने की

वजह से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर है.

मैच से पहले फैंस को इस मौसम ने भी राहत दी है.

मेलबर्न का आसमान अब बिल्कुल साफ है और पूरे 40 ओवर का खेल होने की संभावना है.

90 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे मैदान पर

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर दर्शकों के उत्साह का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महीनों पहले ही इस मुकाबले के सारे टिकटों की बिक्री हो गई थी. इतना ही नहीं कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला मौका होगा जब 90 हजार से ज्यादा दर्शक किसी क्रिकेट मैच को देखने के लिए मैदान पर पहुंचेंगे.

जीत के साथ आगाज करेगी टीम इंडिया

अगर टीम इंडिया की बात करें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इसी मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया को जीत के साथ आगाज करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वर्ल्ड कप में आगे का सफर काफी हद तक इसी मैच से तय होगा. अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतने में कामयाब नहीं होती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी कम हो सकती है.

दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम

यही बात पाकिस्तान की टीम पर भी लागू होती है. पाकिस्तान के लिए भी यह मैच उतना ही अहम है. ग्रुप ए से दो ही टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. इसलिए जो भी टीम आज का मैच गंवाती है उसके लिए टूर्नामेंट में आगे का सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा. पाकिस्तान के लिए हालांकि राहत की बात यह है कि उसके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में बाहर हो गयी थी टीम इंडिया

टीम इंडिया को पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया इस हार से उबर नहीं पाई और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. अब भारतीय टीम पाकिस्तान से इस हार का बदला लेना चाहेगी.

नहीं काम आयी पाकिस्तान की दुआ, India vs SA मैच में भारत की हार

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...