गंडक नदी में बड़ा हादसा, पुलिस से भरी नाव पलटी, एक जवान की मौत

36 वर्षीय जवान राजेश कुमार की हुई मौत

गोपालगंज : गंडक नदी में बड़ा हादसा हुआ है. पुलिसकर्मियों से भारी नाव पलट गई.

जिसमें एक जवान की मौत हो गई. वहीं कुछ जवान तैर कर बाहर निकल गए.

घटना जादोपुर थाना के राजवाही गांव के समीप गंडक नदी की है.

बताया जाता है कि जादोपुर थाना की पुलिस टीम शराब तस्करों को पकड़ने के लिए

नाव पर सवार होकर गई थी. इसी दौरान गंडक नदी में यह हादसा हो गया.

नाव पलटने के बाद कुछ पुलिसकर्मी तैरकर बाहर आ गए,

लेकिन एक पुलिस जवान की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है.

मृतक 36 वर्षीय जवान राजेश कुमार है, जो गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वर्तमान में यादोपुर थाने में तैनात थे.

vote palti1 22Scope News

स्थानीय लोगों की मदद से तीन जवानों को डूबने से बचाया

बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस की टीम शराब तस्करों को पकड़ने के लिए नाव से गंडक नदी पारकर राजवाही गांव जा रही थी, तभी नाव पलट गई. इस दौरान चार पुलिस जवान डूबने लगे, लेकिन तीन जवानों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. वही 1 जवान राजेश कुमार की डूबकर मौत हो गई. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गंडक नदी से बाहर निकाल लिया गया.

हादसे की होगी जांच- डीएम

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यादोपुर पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद जांच के लिए पुलिस दल जा रही थी, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 4 पुलिस कर्मी डूब गए. स्थानीय लोगों की मदद से 3 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वहीं 1 सिपाही की मौत हो गई. शव को सदर अस्पताल में रखा गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर सलामी के बाद परिजनों को सौंप दी जायेगी. वहीं डीएम ने कहा कि हादसे की जांच कराई जायेगी.

गंडक नदी में बड़ा हादसा: राजवाही गांव जाने के दौरान हुआ हादसा

गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि दुखद घटना हुई है. जिसमें एक पुलिस जवान की मौत हो गई है. आज यादोपुर पुलिस को राजवाही गांव में शराब की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम नाव से जा रही थी. तभी नाव हादसे का शिकार हो गया. जिसमें 3 पुलिस कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वहीं एक जवान की डूबने से मौत हो गई. मामले की जांच की जाएगी. साथ ही इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्ट: सुशील श्रीवास्तव

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...