रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

Rohatas- जहरीली शराब से मौत- करगहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांव में 5 लोगों की संदिग्ध मौत की खबर है. चार शवों का दाह संस्कार भी कर दिया गया है, जबकि एक मृतक का दाह संस्कार करने की तैयारी की जा रही है. इन मौतोंं को लेकर कई तरह की आशंका जतायी जा रही है. मृतकों में दो सहोदर भाई भी है. जबकि एक भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सभी मृतकों को कमर और पेट में दर्द की शिकायत थी. साथ ही आंख की रोशनी भी चली गयी थी.

जहरीली शराब से मौत, शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं परिजन

हालांकि ग्रामीण इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि मौत की वजह जहरीली शराब है, लेकिन प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. साथ ही परिजन भी शराब का सेवन से इंकार कर रहे हैं, लेकिन दो गांव में अचानक से पांच लोगों की मौत से बवाल खड़ा हो गया है.

एक युवक का शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी

एक युवक का शव अभी भी गांव में ही है,

परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में है.

मृतकों की पहचान बड़की खरारी निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र धनंजय सिंह,

सुदर्शन यादव के पुत्र संजय यादव एवं अर्जुन पासवान के पुत्र बुद्धू पासवान

और चंदन पासवान के रूप में हुई है.

जबकि पहाड़ी निवासी जगदीश सिंह के पुत्र मनीष सिंह की भी मौत हुई है.

ये सभी मौत मात्र दो दिनों के अंतराल पर हुआ है.

वही इलाजरत युवक की पहचान अर्जुन पासवान के पुत्र साजन पासवान के रूप में हुई है.

लालू मेरे आदर्श, भाजपा को हराना मेरा मिशन- मुकेश सहनी

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...