विद्युत तार की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत

कोडरमा : डोमचांच प्रखंड के मसमोहन में विद्युत तार की चपेट में आने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई है. मवेशियों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था पर जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की.

जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण जर्जर विद्युत तार नीचे से गुजर रहे मवेशियों के ऊपर से गिर गए, जिससे सभी मवेशियों की मौत हो गई. बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांव में जर्जर विद्युत तार और पोल को बदलने की मांग विभागीय अधिकारियों से की जा रही है. बावजूद इसके अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है. लोगों ने बताया कि पिछले दिनों की बारिश और तूफान में कई बार विद्युत तार टूट चुका है. लोगों ने बताया कि मवेशियों की मौत के कारण लाखों रुपए के नुकसान हुए हैं.

रिपोर्ट : कुमार अमित

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...