गया में बार बालाओं के साथ अवैध हथियार के साथ हर्ष फायरिंग

Gaya-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेजी के भुईटोली में हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. हालांकि News 22 Scope इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. लेकिन घटना का वीडियो पुलिस के वरीय अधिकारियों के बीच पहुंचते ही खलबली मच गई है. वायरल वीडियो के आधार प पुलिस फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान में जुट गई है. पुलिस सूत्रों की माने तो हर्ष फायरिंग करने वाला युवक भदेजी के भूईटोली का रहने वाला मनोज मांझी बताया जाता है. वहीं हथियार के साथ रहे युवक भदेजी का रहने वाला सागर कुमार है. इस संबंध में एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है.

भदेजी के भुईटोली की घटना

यहां बता दें कि बिहार में फायरिंग करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहता है. हर्ष फायरिंग के दौरान कई बार लोगों की जाने की भी खबर आयी है. लेकिन फ़िर भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जाती रही है. लेकिन बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल है यह वीडियो

इसी क्रम में गया से एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

जिसमें एक युवक बार बालाओं के साथ अश्लील गाने की

धुन पर थिरकते हुए सरेआम फायरिंग कर रहा है.

वहीं दूसरा युवक हथियार लेकर खड़ा है.

पूरी जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के बाद

शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना अंतर्गत भदेजी के भुईटोली में हर्ष फायरिंग का

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

 

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img