भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, देखे वीडियो

नई दिल्ली : राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. वे लगातार लोगों के साथ

मिलकर यात्रा कर रहे हैं और लोगों की समस्या भी सुन रहे हैं.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 50 दिन पूरे हो चुके हैं. इन दिनों यात्रा तेलंगाना में है.

राहुल ने रविवार को तेलंगाना में यात्रा की शुरुआत गोलापल्ली जिले से की.

इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ दौड़ लगाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया

पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता भी दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

rahul gandhi12 22Scope News

बच्चों के साथ की बातचीत

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल पहले बच्चों के साथ कुछ बातचीत करते हैं और फिर अचानक से दौड़ना शुरू कर देते हैं. साथ में उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी भी दौड़ने लगते हैं. इसके बाद राहुल थोड़ी देर रुकते हैं और फिर से दौड़ना शुरू कर देते हैं. इस वीडियो को भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है.

आदिवासियों के साथ डांस भी करते दिखे राहुल

इससे पहले शनिवार को उन्होंने महबूबनगर जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आदिवासी कलाकारों के एक समूह के साथ हाथ मिलाया. एक सींग वाली आदिवासी टोपी पहने, पार्टी के सांसद आदिवासियों के साथ पारंपरिक डांस करने में शामिल हुए, जिससे पार्टी नेताओं और यात्रा में अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा. बता दें कि तेलंगाना में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा का पांचवा दिन है.

rahul gandhi1 22Scope News

7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बीते रविवार ब्रेक लग गया था. सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था. जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही. हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी. यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो अगले साल कश्मीर में जाकर खत्म होगी.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...