नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और एसएसबी जवान के बीच हिंसक झड़प

ARARIYA: नेपाल बॉर्डर हिंसक झड़प – अररिया के नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और एसएसबी जवानों

में बीच हिंसक झड़प हुई.गेंहूँ लदे ट्रक को नेपाल जाने से

रोका तो तस्करों ने एसएसबी जवान को बुरी तरह घायल किया.

इसके बाद एसएसबी की टीम ने तस्करों पर लाठीचार्ज किया.

घटना नेपाल बॉर्डर के चंदा मोहन गांव की है.

नेपाल बॉर्डर हिंसक झड़प – झड़प में एक जवान घायल, एक गिरफ्तार

फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव जो

नो मैंस लैंड का एरिया है वहीं एसएसबी जवानों और

ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें जवान बुरी तरह

घायल हो गया जिन्हें इलाज के लिए फोरबिसगंज अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला अररिया जिले के फोरबिसगंज प्रखंड के चंदा मोहन गांव का है एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका परंतु वहां के नजदीकी लोगों ने भीड़ बनाकर जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को घायल कर दिया जो सुनील सेन 56 बटालियन के जवान हैं. वहीं एमडी मेराज जो गेहूं का मालिक बताता है उन्हें भी जवानों के द्वारा हिरासत में लिया है. ट्रैक्टर में करीब 11 टन गेहूं होने की बात बताई गई है, जिसे जवानों ने जब्त कर लिया है.
ड़प इतनी खौफ़नाक थी कि एसएसबी को 3 कैंपों महिला एवं पुरुष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा. बताया जाता है कि फॉरबिसगंज प्रखंड और कुर्साकांटा प्रखंड के बीच सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के सीमा पर पड़ने वाला चंदा मोहन गांव जो नो मैंस लैंड एरिया में बसा हुआ है जहां पर तस्करी का कारोबार अधिक मात्रा में किया जाता है शराब से लेकर चीनी, मटर, गेहूं , मवेशी आदि सामानों की इन दिनों तस्करी खूब होती है और कुआडी़, सिकटी, लैलौखर आदि सीमाओं से तस्करी खुलेआम होती रहती है प्रशासन देखती रहती है.

एसएसबी ने इंडोनेपाल बॉर्डर पर तीन नाईजेरियन समेत 6 नेपाली को पकड़ा

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...