नीतीश को हारने का डर है इसलिए नहीं किया प्रचार- विजय सिन्हा

PATNA: नीतीश को हारने का डर है इसलिए नहीं किया प्रचार – बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने 2 सीटों पर हो रहे

उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है.

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के प्रचार नहीं करने पर तंज कसा है.

उन्होंने कहा है कि नीतीश ने प्रचार से ये दूरियां इसलिए बनायी है

क्योंकि उन्हें पता है कि इन दो सीटों पर चुनाव में

महागठबंधन हार रही है. विजय सिन्हा ने आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश के शराबबंदी और अपराध पर जीरो टोलरेंस की धज्जियां उड़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही अनंत सिंह को जेल भिजवाया और सदस्यता रद्द करवाई. इसलिए वो प्रचार नहीं कर सकते.

नीतीश को हारने का डर है इसलिए नहीं किया प्रचार – 3 नवम्बर को होगी वोटिंग

बता दें कि बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है. इस हॉट सीट पर सभी की निगाहें हैं. एक ओर जहां अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (राजद) मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी हैं, जिनके पति नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह खुद भी बाहुबली हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ललन सिंह के साथ चुनावी मैदान में कदम से कदम मिलाने के लिए पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह भी उतर चुके हैं. सूरजभान की पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी खुद को मोकामा की बहू बताकर मतदाताओं से सोनम देवी के लिए वोट मांगा. 

नीतीश कुमार के उपचुनाव में प्रचार नहीं करने पर बीजेपी का तंज

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...