Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

नीतीश कुमार के उपचुनाव में प्रचार नहीं करने पर बीजेपी का तंज

सीएम नीतीश कब कहां पलट जाए यह किसी को पता नहीं- अरविंद सिंह

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपचुनाव में प्रचार नहीं करने पर बीजेपी ने तंज कसा है.

बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि

वे कब कहां पलट जाए यह किसी को पता नहीं है. क्योंकि उन्हें रंग बदलने का हुनर पता है.

अरविंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार लोक निंदा से बच रहे हैं या

अपने पुराने चरित्र को दोहराने का काम कर रहे हैं. मुझे तो आशंका है कि

कहीं महागठबंधन के साथ भी नीतीश कुमार पलटी ना मार दें.

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने राजनीतिक पतन का आभास हो गया है. इस कारण मुख्यमंत्री मोकामा नहीं जा रहे हैं.

दो विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव

बता दें कि बिहार के दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव हो रहा है. जहां एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों विधानसभा उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगे. इसकी जानकारी सीएम ने खुद दी. उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं चुनाव प्रचार नहीं करूंगा. पार्टी के अन्य नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं. यह बातें नीतीश कुमार ने पटना स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के बाद कही.

चोट लगने की वजह से चुनाव प्रचार नहीं करेंगे सीएम नीतीश- तेजस्वी

बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार चोट लगने की वजह से चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे कोई बड़ी बात नहीं है. जदयू के तमाम मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे गोपालगंज चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं. वहीं दोनों सीटों पर चुनाव जीतने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे कई बार टेस्ट में पास कर चुके हैं.

बीजेपी ने उतारी 40 स्टार प्रचारकों की फौज

गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है. बीजेपी ने चुनावी मैदान में 40 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी है. वहीं महागठबंधन के नेता भी जीत के दावे कर रहे हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...