Advertisement
Advertisement

कानकटी लाश मिलने से हड़कंप, तहकीकात में जुटी पुलिस

Dhanbad-कानकटी लाश मिलने से हड़कंप-धनसार थाना क्षेत्र के पुराना स्टेशन रेलवे क्वार्टर 1/69 ब्लॉक 512 के समीप नाले से एक कान कटी लाश मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हैं. लाश का कान काटे जाने को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चा की जा रही है.

कानकटी लाश मिलने से हड़कंप, परिजनों का संदेह धारदार हथियार से कान को रेता गया

धनसर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. मृतक की पहचान पाथलडीह निवासी सुभाष चंद्र के रुप में हुई है. वह दुर्गापुर पावर प्लांट में काम करता था और पाथलडीह में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था. चार दिन पहले पूरे परिवार के साथ मनाइटांड़ पुराना स्टेशन स्थित साली के पास छठ पूजा मनाने के लिए आया था. कल संध्या 4:00 से सुभाष चंद्र अपनी साली के घर से गायब था. साली और पत्नी के द्वारा उसकी खोज की जा रही थी. आज सुबह रेलवे क्वाटर के पास नाले से उसका शव बरामद किया गया.

चार दिन पहले साली के पास मनाने आया था छठ

मृतक की साली ने बताया कि पिछले 4 दिनों से हमारे सुभाष चंद्र

और अपने बच्चों के साथ छठ पूजा में आए हुआ था.

कल शाम चार बजे से वह अचानक से गायब हो गया.

बॉडी पर जख्म के निशान थे, जबकि कान पूरी तरह खून से लहूलुहान था.

लगता है कि कान को किसी धारदार हथियार से रेता गया है.

उनका यहां पर किसी भी तरह का कोई भी दुश्मनी नहीं थी.

लेकिन हालात में बॉडी पाया गया है, उससे हत्या का संदेह पैदा होता है.

JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों में उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट की मांग

कुड़मी को आदिवासी का दर्जा दिये जाने पर छात्र नेता जयराम महतो का बयान

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...