गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन में बिगड़ी तबियत फिर हो गई मौत

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन में उस समय सनसनी फैल गई, जब गीतांजलि एक्सप्रेस से युवक सरदूल शेख नाम के यात्री को मृत अवस्था में पाया गया. टाटानगर जीआरपी ने मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जीआरपी ने बताया कि मृतक युवक मुर्शिदाबाद का रहने वाला था. वह पुणे से हावड़ा के लिए पुणे हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में सवार था. बंगाल के झारसुगुड़ा में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई, जहां स्टेशन में तत्काल उसने इलाज करवाया और उसके बाद यात्रा शुरू कर दी. यात्रा के दौरान ही अचानक तबीयत बिगड़ जाने से यात्री सरदूल शेख की मौत हो गई.

टाटानगर रेल पुलिस को सूचना मिलते ही मृत यात्री के शव को ट्रेन से उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और परिजनों को इसकी सूचना दी गई. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण हृदयाघात के चलते यात्री की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट-लाला जबीन

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...