एयर एंबुलेंस से जदयू एमएलसी नीरज कुमार हैदराबाद रवाना

पटना : जदयू एमएलसी नीरज कुमार एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए.

बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद भेजा गया. बिहार सरकार के

पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के

मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था.

लेकिन, तबियत में सुधार नहीं हो रहा था जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजा गया.

अभी हाल ही में उनका पटना के मेदांता अस्पताल में सर्जरी हुई थी.

बताया जाता है कि मोकामा से पटना आने के क्रम में उनकी तबियत बिगड़ गई थी.

neraj kumar 22Scope News

पेसमेकर लगाने के बाद भी नहीं सुधरी हालत

नीरज कुमार जदयू के मुख्य प्रवक्ता भी हैं. नीरज को पिछले महीने सीने में दर्द की शिकायत पर पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. मेदांता अस्पताल के डाक्टरों ने पेसमेकर लगाया. मंगलवार की सुबह तकलीफ होने पर उन्हें फिर मेदांता में भर्ती कराया. अब बताया जा रहा है कि उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी हास्पिटल में होगा.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भेजा गया हैदराबाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य के बारे में उनसे फोन पर बात की. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हैदराबाद के एआईजी हास्पिटल से संपर्क किया. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नीरज बुधवार की सुबह एयर एंबुलेंस से हैदराबाद रवाना हो गए.

विशेष जांच के लिए जा सकते हैं दिल्ली

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एमएलसी नीरज कुमार को अनियंत्रित धड़कन और बेचैनी के बाद जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था अब उनकी हालत स्थिर है. हालांकि बार-बार वह रेस्टलेस हो जा रहे हैं. इस कारण दिल्ली जाकर इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी जांच कराएंगे. इसके अध्ययन से पता चलेगा कि उनकी हृदय की गति अनियंत्रित क्यों है.

जदयू नेताओं ने लगातार स्वास्थ्य की ली जानकारी

जदयू के नेताओं ने लगातार नीरज कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी जदयू एमएलसी की सेहत की जानकारी ले रहे हैं. नीरज कुमार नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...